search

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर चलती बस से गिरा यात्री, अनसुना कर ड्राइवर दौड़ाता रहा गाड़ी; लापरवाही का वीडियो वायरल

LHC0088 2026-2-21 16:26:46 views 703
  

चंडीगढ़ से शिमला जा रही बस से सोलन में गिरा व्यक्ति।  



संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की एक बस में कथित लापरवाही हुई है। घटना शुक्रवार देर शाम सोलन के रबौण क्षेत्र में पेश आई, जहां बस के पिछले दरवाजे से एक यात्री गिर गया। लापरवाह ड्राइवर ने यात्री के गिरने के बाद भी ब्रेक तक नहीं लगाई।  
बस नहीं रोकी तो कूदा यात्री

बताया जा रहा है कि यात्री बस रुकवाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बस चालक और परिचालक ने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पिछले दरवाजे से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि बस के साथ चल रहे ट्रक ने ऐन मौके पर ब्रेक लगा दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  
कार चालक ने बनाया पूरा वीडियो

बस के पीछे चल रही एक कार के चालक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस से एक व्यक्ति नीचे गिरता है और सड़क पर लुढ़क जाता है, जबकि बस आगे बढ़ती रहती है। चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर कार चालक ने पीछा कर बस का नंबर भी दिखाया।
लोगों ने यात्री को संभाला

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल यात्री को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्री को हल्की चोटें आई हैं। लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है।

लोग इस लापरवाही को लेकर गुस्से में हैं व संबंधित बस चालक व परिचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू की दिल्ली में तबीयत बिगड़ी, एम्स अस्पताल में करवाया चेकअप


यह भी पढ़ें: कुल्लू में शादी से इन्कार किया तो युवक ने लड़की के घर में लगा दी आग, पड़ोसियों ने बचाई जान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126