PM Modi की मेरठ रैली में एक लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल - एआई जनरेटेड तस्वीर
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्तर पर योजना बनाई। पहले क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक हुई उसके बाद रैली स्थल पर निरीक्षण किया। वहीं विधानसभा स्तर व बूथ स्तर से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने को लेकर बैठकें हुईं।
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की। बताया कि मेरठ जिला,महानगर, हापुड़, गाजियाबाद की 12 विधानसभा क्षेत्रों से 1500 बसों एवं 2800 निजी कारों से लगभग एक लाख कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचेंगे।
नजदीक के गांव से संपर्क कर पैदल एवं मोटरसाइकिल द्वारा 10 हजार लोगों के पहुंचने की व्यवस्था की गई है। जनसभा के संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री हरीश सिंह,सहसंयोजक क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी बनाए गए। इस बैठक के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश के साथ रैली स्थल का भ्रमण किया।
मनोज पोसवाल, मेरठ महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेरठ देहात के अध्यक्ष हरवीर पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक अमित अग्रवाल,विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जितेंद्र सतवाई, सत्यवीर त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उससे अलग कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जयवीर सिंह ने जनसंपर्क किया। |