जागरण संवाददाता, बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कच्छप गति से जारी है। जिले में कुल 8,88,479 डुप्लीकेट वोटर चिह्नित किए गए हैं, जिनकी घर-घर जाकर जांच की जा रही है। इस कार्य के लिए पहले 20 फरवरी तक का समय मिला था जिसमें अभी तक 50 फीसदी की सत्यापन कार्य पूरा हो सका है। तिथि बढ़ने से अब राहत मिली है।
वर्तमान में बीएलओ घर-घर जाकर संदिग्ध मतदाताओं के आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों का मिलान कर रहे हैं। नियम के अनुसार, जो मतदाता आधार विवरण देने से मना करेगा, उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा, हालांकि, प्रशासन के सामने समय की चुनौती है।
पहले बीस फरवरी तक यह काम पूरा होना था, लेकिन अब भी इसे बढ़ाकर 16 मार्च करा दिया गया है हालांकि अभी भी 4,47,174 मतदाताओं की जांच बाकी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरके शुक्ला ने बताया कि करीब पचास प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष का सत्यापन का कार्य चल रहा है।
सत्यापन को लंंबित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या
जरवल-43712, कैसरगंज-33288, हुजूरपुर-30021, फखरपुर-37097, तेजवापुर-41487, बलहा-23414, महसी-45428, शिवपुर-50345, मिहींपुरवा-35450, नवाबगंज-5928, चित्तौरा-49540, रिसिया-20988, पयागपुर-3355, विशेश्वरगज-27121
15 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन
जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को निर्धारित की गई संशोधित समयसारिणी के अनुसार दावा, आपत्तियों के निस्तारण के साथ संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई करने के लिए अंतिम तिथि 16 मार्च होगी। पू
रक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्रवाई 21 फरवरी से 16 मार्च तक होगी। मतदान केंद्र व स्थल का क्रमांकन, वार्ड की मैपिंग, स्टेट वोटर नंबर आवंटन आदि की कार्रवाई 17 मार्च से 13 अप्रैल तक होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को होगा।
यह भी पढ़ें- यूपी SIR अभियान के तहत 22 फरवरी को विशेष कैंप, मतदाता शामिल करा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम |