search

हिमाचल में बेटों को सरकारी नौकरी दिलाने के लालच में व्यक्ति ने लुटाए सवा चार लाख रुपये, फोन पर फंसा जाल में

cy520520 3 hour(s) ago views 909
  

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी हुई है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सरकारी नौकरी के लालच में एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत जोलपलाखी के दो युवकों को केंद्र सरकार के तहत नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनके पिता से चार लाख 30 हजार रुपये की ठगी की गई है।

ठगी करने वालों का पीड़ित को भी पूरा पता नहीं है, लेकिन ठगों ने फोन के माध्यम से केवल अपने नाम बताए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
फोन पर संपर्क में आया था ठग

शिकायतकर्ता प्रताप सिंह निवासी जोलपलाखी कुरनाडा, डाकघर कुठेड़ा ने बताया कि सितंबर 2025 में उनसे एक व्यक्ति फोन के माध्यम से संपर्क में आया। उसने अपना नाम रामपाल बताया।  
बेटों को नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा

इसके बाद उसके दोस्तों राहुल, साहिल व रोहित ने अलग-अलग नंबरों से बात कर भरोसा दिलाया कि वह उनके दोनों बेटों की केंद्र में सरकारी नौकरी लगवा देंगे। उनके कहने पर पीड़ित ने बारी-बारी चार लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसमें कुछ राशि उन्होंने अपने दामाद से भी ली थी।
पैसे लेकर करने लगे टालमटोल

कई महीनों बाद भी कोई नौकरी उपलब्ध नहीं करवाई गई। जब शिकायतकर्ता को संदेह हुआ और अधिक जानकारी मांगी, तो आरोपितों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। अंततः ठगी का एहसास होने पर प्रताप सिंह ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करने हुए कहा कि पुलिस साइबर ट्रांजेक्शन और मोबाइल काल डिटेल्स के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के चंबा में पूर्व पंचायत प्रधान गिरफ्तार, आरक्षित सीट पर फर्जी प्रमाणपत्र से लड़ा चुनाव

यह भी पढ़ें: हिमाचल और पंजाब में बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बच्चा गोद लेने के लिए पैसे मांगे तो खुला राज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161131