Deepti Sharma Welcome: हरफनमौला खिलाड़ी के स्वागत की भव्य तैयारी, रोड शाे में विजय रथ; दुल्हन सा सजा घर

deltin33 2025-11-11 14:37:02 views 651
  

दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए लगाए होर्डिंग्स। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। महिला विश्वकप में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाली क्रिकेटर दीप्ति शर्मा 13 नवंबर को अपने शहर आगरा आ रही हैं। अवधपुरी की रहने वाली दीप्ति का स्वागत करने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने पूरी तैयारी कर ली है। उनके आगमन पर एक बड़ा रोड शो आयोजित किया जाएगा। यह रोड शो शहर के कई क्षेत्रों से गुजरेगा और लोगों में उत्साह है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सुरक्षा की दृष्टि से जिला क्रिकेट के पदाधिकारी भी नहीं होंगे विजय रथ में

  

रोड शो की शुरुआत सिकंदरा के आवास विकास स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल के सामने से होगी। यहां से दीप्ति का रोड शो आगे बढ़ेगा। रास्ते में करकुंज, कारगिल, बोदला, मारुति एस्टेट, कलाकुंज, अवधपुरी और कलवारी चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरेगा। अंत में यह रोड शो स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी में समाप्त होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि रोड शो के दौरान विभिन्न जगहों पर दीप्ति का स्वागत किया जाएगा। लोग फूल बरसाकर और तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर करेंगे।

  
स्वागत में दुल्हन सा सजाया जा रहा दीप्ति के घर को, सभी उत्साहित

  

दीप्ति के स्वागत की यह तैयारी सिर्फ रोड शो तक सीमित नहीं है। उनके घर को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। घर की दीवारों पर नई पेंटिंग हो रही है। आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं ताकि घर चमकदार दिखे। दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा और माता सुशीला शर्मा बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, बेटी के आने का सभी को इंतजार है। घर में उत्साह का माहौल है। हम सब बहुत उत्साहित हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी तैयारी में जुटे हुए हैं।

  
रोड शाे को यादगार बनाने की तैयारी

  


क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि रोड शो को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दीप्ति विजय रथ पर सवार होंगी। इस रथ पर सिर्फ दीप्ति और उनके भाई सुमित शर्मा ही होंगे। परिवार के बाकी सदस्य और अन्य लोग पीछे की गाड़ियों में रहेंगे। पूरे काफिले में करीब 40 गाड़ियां शामिल होंगी। ये गाड़ियां सजी-धजी होंगी।

दीप्ति शर्मा ने महिला विश्वकप में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उनकी हरफनमौला खेल ने टीम इंडिया को मजबूती दी। अब शहरवासी अपनी बेटी का स्वागत करने को बेताब हैं। इसके पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई दिक्कत न हो। रोड शो न सिर्फ दीप्ति की उपलब्धि का जश्न, बल्कि कई युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा भी बनेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com