search

हरियाणा के कैथल में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते तीन कर्मचारी गिरफ्तार, फरवरी में छह के हाथ ‘लाल’

deltin33 1 hour(s) ago views 666
  

कैप्शन: हरियाणा में तीन लोग अरेस्ट (जागरण)



जागरण संवाददाता, कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के उपाधीक्षक समेत तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा है।

ठेकेदार के 30 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में 30 हजार लिये। एसीबी की टीम ने उपाधीक्षक कमलकांत को 20 हजार रुपये, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में लगे कर्मचारी अशोक कुमार और बलजीत को पांच-पांच हजार रुपये लेते कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

ठेकेदार विशाल भारद्वाज की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान डीआरओ चंद्रमोहन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहे।
ठेकेदार से ली रिश्वत

फरवरी में अब तक सोनीपत, करनाल, रोहतक और कैथल में छह अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की दोपहर को कार्यालय में छापामारी की गई। ठेकेदार से रुपये लेने के बाद उपाधीक्षक कमलकांत ने जेब में डाल लिये।

दोनों कर्मचारियों ने अलमारी में छिपा दिए। टीम ने मौके पर ही बरामद कर लिया। स्वयं को फंसता देख उपाधीक्षक कमलकांत कार्यालय में ही दहाड़ें मार रोने लगा। स्वयं को बेकसूर बताते हुए कहता रहा कि उसके पास ठेकेदार विशाल का कोई बिल बकाया नहीं है। टीम ने उसकी अलमारी से लंबित बिल बरामद कर लिये, जिनकी एवज में रिश्वत ली गई। एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी ने बताया कि तीनों आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474576