search

महिला को देखने का आरोप और फिर... संभल में पेड़ के नीचे खाना खा रहे मजदूर का फावड़े से खौफनाक अंत!

LHC0088 5 hour(s) ago views 673
  

जुनावई के मिठनपुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर स्वजन से जानकारी करते सीओ तथा एकत्र ग्रामीण। जागरण



जागरण संवाददाता, जुनावई (संभल)। मजदूर द्वारा महिला को देखने का आरोप लगाते हुए युवक की कहासुनी हो गई। इससे झुब्ध युवक ने मजदूर पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अन्य मजदूरों ने आरोपित को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपित अलीगढ़ जनपद का निवासी है ओर मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के गांव निसिर निवासी 29 वर्षीय ओमकार अपने बहनोई कुलदीप के साथ गांवों में ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लाइन बिछाने के लिए गढ्डे खोदने का काम करता था। इन दिनों दोनों थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मीठनपुर में मजदूरी कर रहे थे।

  

शुक्रवार की दोपहर एक बजे काम करने के बाद ओमकार पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान वहां पर घूमते हुए पहुंचे अलीगढ़ के थाना दादों के गांव आटा निवासी राजबहादुर ने उस पर महिला की तरफ देखने का आरोप लगाया। मजदूर ने महिला को देखने से मना किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगा।

फिर मजदूर ने भी विरोध किया तो राजबहादुर ने पास रखे फावड़े को उठाकर ओमकार के सिर पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने भाग रहे आरोपित को दबोच लिया और ओमकार को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकितसक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। दोनों के बीच में कोई रंजिश अभी सामने नहीं आई है। बहनोई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि जेएमडी ग्वालियर नामक कंपनी की ओर से में लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसमें ओमकार काम कर रहा था। आरोपित मानसिक कमजोर बताया जा रहा है।

  


जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वो, मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपित का रिकार्ड दिखवाया जा रहा रहै। क्योंकि वह अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। बताया गया है कि वह इधर-उधर ही घूमते हुए देखा गया है। प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। शनिवार को आरोपित का चालान किया जाएगा।

- कुलदीप सिंह, एएसपी, संभल।





यह भी पढ़ें- हम मुसलमान हैं, सैनी से कैसे शादी कर देते? संभल में सगी बहन के कत्ल पर पिता का रूह कंपा देने वाला बयान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163532