search

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? भारतीय कोच ने शेयर किया प्लान

cy520520 4 hour(s) ago views 731
  

रन को तरस गए अभिषेक



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि टीम में अब तक अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभिषेक को बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है और उसके बाद वह लय पकड़ लेंगे। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज को शुक्रवार के अभ्यास सत्र के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया।
गंभीर से हुई लंबी चर्चा

गंभीर उन्हें कुछ तकनीकी बारीकियां समझाते नजर आए और अभिषेक ने एक अनुशासित छात्र की तरह सहमति में सिर हिलाया। इसके बाद उन्होंने ऊंचे कैच का भी अभ्यास किया। कई बार जरूरत से ज्यादा अभ्यास उल्टा असर भी डाल सकता है। सत्र के दौरान अभिषेक को काफी देर तक अन्य बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते भी देखा गया।
कोई चर्चा नहीं हो रही

मोर्कल से जब टीम के अंदर अभिषेक के प्रदर्शन पर किसी चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, बिल्कुल कोई चर्चा नहीं। इस टूर्नामेंट में अब तक हमारी किसमत अच्छी रही है कि खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई है और रन बनाए हैं।
हालांकि हम विश्व कप के बेहद महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहे हैं और हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। सिर्फ टीम के लिए ही नहीं बल्कि दर्शकों के लिए भी। दर्शक उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखना पसंद करते है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं। बस एक शुरुआत की बात है और उसके बाद अभिषेक रफ्तार पकड़ लेंगे।
अभिषेक को बनाने होंगे रन

बता दें कि अभिषेक का टी20 विश्‍व कप में अब तक खाता नहीं खुला है। उन्‍होंने टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं और सभी में डक पर पवेलियन लौटे हैं। अब भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। ऐसे में अभिषेक शर्मा का बल्‍ला चलना टीम के लिए जरूरी है। सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद टीम जिम्‍बाब्‍वे से टकराएगी। ग्रुप स्‍टेज में जिम्‍बाब्‍वे ने बड़ा उलटफेर किया है। ऐसे में भारत को इस टीम से सावधान रहने की जरूरत है।
सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 22 फरवरी
  • भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे: 26 फरवरी
  • भारत बनाम वेस्‍टइंडीज: 1 मार्च


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा की होगी \“अग्निपरीक्षा\“, क्या ऑफ स्पिन की बाधा कर पाएंगे पार?

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता तो \“अपने भी हो गए पराए\“, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया मजाक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161062