search

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, पटना-गोंदिया और जलालपुर पनवारा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Chikheang Yesterday 23:57 views 280
  

होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसमें पटना – चर्लपल्ली – पटना (वाया रांची) होली स्पेशल, गोंदिया – पटना – गोंदिया (वाया रांची) होली स्पेशल, रांची – जलालपुर पनवारा – रांची होली स्पेशल और रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

03253 पटना – चर्लपल्ली होली स्पेशल (वाया – रांची) नौ मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। कुल सात टि्प ट्रेनो का परिचालन होगा। 03254 चर्लपल्ली – पटना होली स्पेशल (वाया – रांची) 11 मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। कुल चार ट्रिप ट्रेन चलेगी।
गोंदिया–पटना– गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन

08861 गोंदिया – पटना होली स्पेशल (वाया – रांची) दो मार्च (सोमवार) को गोंदिया से प्रस्थान करेगी। केवल एक ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

08862 पटना – गोंदिया होली स्पेशल (वाया – रांची) तीन मार्च (मंगलवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 03 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 18 कोच होंगे।
दो मार्च को खुलेगी गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 08629 रांची – गोरखपुर होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल पांच ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

08630 गोरखपुर – रांची होली स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। कुल पांच टि्रप ट्रेन चलेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
दो मार्च से खुलेगी जलालपुर पनवारा होली स्पेशल

08105 रांची – जलालपुर पनवारा होली स्पेशल दो मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल 05 ट्रिप ट्रेन चलेगी। 08106 जलालपुर पनवारा - रांची होली स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को जलालपुर पनवारा से प्रस्थान करेगी।

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 16 कोच वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 22 कोच होंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165242