Dhanbad Municipal Corporation: मेयर चुनाव में उतरेंगी पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, देवर अभिषेक के एलान से सियासत में बढ़ी हलचल

cy520520 2025-12-22 01:07:25 views 845
  

समर्थकों के साथ जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह।  



जागरण संवाददाता, अलकडीहा (धनबाद)। झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह धनबाद नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ेंगी। यह घोषणा उनके देवर एवं जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने की। उनके इस एलान के बाद कड़ाके की ठंड के बीच धनबाद कोयलांचल की राजनीति में अचानक गरमाहट आ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को जीतपुर सिरमुहान धौड़ा में आयोजित लिट्टी पार्टी कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि झरिया क्षेत्र के लोगों का लगातार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में विस्थापन किया जा रहा है। इस मुद्दे पर झरिया की वर्तमान विधायक रागिनी सिंह न केवल विस्थापन रोकने में विफल रही हैं, बल्कि प्रभावितों को सम्मानपूर्वक पुनर्वास भी नहीं दिला सकीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि तरह-तरह के लुभावने वादे कर विधायक बनी रागिनी सिंह का रवैया झरियावासियों की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला रहा है, जिससे लोगों का विश्वास उनसे लगातार उठता जा रहा है।

अभिषेक सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के नेतृत्व में पांच वर्षों तक झरिया में विकास का रथ तेजी से आगे बढ़ा था। सड़कों, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई थी, लेकिन बीते एक वर्ष में विकास की रफ्तार थम गई है।

उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे को टूटने नहीं दिया जाएगा और झरिया ही नहीं, पूरे धनबाद जिले के समग्र विकास के लिए पूर्णिमा नीरज सिंह एक बार फिर सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धनबाद नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़कर पूर्णिमा नीरज सिंह शहरवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगी और नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी।

इस मौके पर मल्लू सिंह, सुबोध सिंह, विकास सिंह उर्फ टोनी सिंह, रीना पासवान, भोला यादव, शिवकुमार, सतेंद्र पासवान, विक्की सिंह, लड्डन खान, सिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- DMC Election: मेयर चुनाव में महागठबंधन का चेहरा बनना चाहती हैं पूर्णिमा नीरज सिंह, धनबाद की राजनीति में हलचल तेज

धनबाद नगर निगम का चुनाव मार्च 2026 से पहले होने की संभावना है, जिसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com