deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

देवरिया में लाश को रातभर कुचलते रहे वाहन, सुबह का नजारा देख कांप गई लोगों की रूह

cy520520 4 day(s) ago views 1099

  



संवाद सूत्र, देवरिया। जिले के तरकुलवा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सड़क पर पड़े मृत व्यक्ति के शव को रातभर वाहन कुचलते रहे। किसी ने भी इंसानियत दिखाने का प्रयास नहीं किया। शुक्रवार की सुबह सड़क पर शव के चिथड़े देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। पुलिस ने शव के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या कर शव को फेंका गया या सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर गढ़रामपुर से आगे खनुआ नाला बार्डर पर गढ़रामपुर पुलिस चौकी बनाई गई है। इसके निकट गुरुवार की रात एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा था। घटनास्थल पर अंधेरा होने व रात भर रिमझिम वर्षा के चलते राहगीरों का आना-जाना कम रहा।

देवरिया व कुशीनगर जिलों से वाहनों का आना-जाना होता रहा। रात भर वाहन गुजरते रहे। वाहनों के कुचलने से शव के चिथड़े उड़ गए। शुक्रवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले व नजारा देखा तो भौचक रह गए। शव पहचान की स्थिति नहीं था। करीब दो सौ मीटर दूरी तक क्षति-विक्षत शव बिखरा पड़ा था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
नाम की पुलिस चौकी, काम नदारद

देवरिया-कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू गांव से आगे गढ़रामपुर पुलिस चौकी की स्थापना की गई।पुलिस ने बैरियर व ड्रम रख दिया, लेकिन आज तक चौकी का निर्माण नहीं हो सका। सब कुछ कागजों तक ही सिमटा है। महज नाम की यह चौकी है। मगर काम नदारद है। यदि वहां पर पुलिस होती व पथ प्रकाश की व्यवस्था होती तो शायद मृतक का शव कई हिस्सों में नहीं बंटता। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस रात्रिकालीन गश्त करती तो शायद यह घटना नहीं होती। यह क्षेत्रीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना की जानकारी हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मृत्यु होने की बात सामने आ रही है। शव के चिथड़े मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। -मृत्युंजय राय, थानाध्यक्ष
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68436