search

यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर कांग्रेस की बैठक, किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप

LHC0088 Yesterday 22:27 views 869
  

यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर कांग्रेस की बैठक। फोटो-एक्स



राज्य ब्यूरो, पटना। यूएस-इंडिया ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक की। छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों को होने वाले संभावित नुकसान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शामिल बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने खास तौर पर बिहार के किसानों की समस्याओं पर विचार किया।

  

मक्का, मखाना और अन्य नकदी फसलों के उत्पादन, आयात-निर्यात से जुड़ी चुनौतियों और विदेशी उत्पादों से स्थानीय किसानों पर पडऩे वाले असर को लेकर चिंता जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस ट्रेड डील में बिहार सहित छह राज्यों के किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

  

उनका कहना है कि यदि बिना पर्याप्त सुरक्षा प्रावधानों के समझौता किया गया तो इससे देश के कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में यह भी तय किया गया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी देशव्यापी स्तर पर आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163235