search

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, घर के बरामदे में लाश छोड़कर बेटे हुए फरार

LHC0088 2026-2-20 22:27:18 views 1247
  



संवादसूत्र, पचकोहरा। संदिग्ध हालात में शुक्रवार की दोपहर वृद्धा की मौत हो गई। शव बरामदे में छोड़कर उसके बेटे घर से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कोतवाली के ग्राम लालपालपुर की भोलारानी के पति भोला की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह मुकेश और आशीष दो बेटों के साथ रहती थी। मुकेश की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी राखी बच्चों के साथ पचकोहरा स्थित मायके में रह रही है। ग्रामीणों के अनुसार भोलारानी के दोनों बेटे नशे के आदी हैं। दोनों ने अपने हिस्से की संपत्ति बेच दी थी। भोलारानी के हिस्से की दो बीघा भूमि बची थी।

अब दोनों बेटे उस पर भूमि बेचने का दवाब बना रहे थे। शुक्रवार की दोपहर भोलारानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बरामदे में मां का शव छोड़कर दोनों बेटे घर से फरार हो गए। तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। किसी तरह के आरोप की बात अभी तक सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव

हरदोई: गुरुवार की दोपहर से लापता युवक का शव खेत में खड़े पेड़ में शर्ट के फंदे से लटकता मिला। स्वजन मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। टड़ियावां के ग्राम हीरालालपुरवा के महेंद्र गुरुवार की दोपहर बिना बताए घर से निकले थे। शाम तक घर न आने पर स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें- सपा समर्थक आलोक पाल हत्याकांड मामले में सगे भाई समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 90000 का जुर्माना भी लगाया

उसी दिन देर रात गांव के बाहर प्रमोद के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ में शर्ट के फंदे से महेंद्र का शव लटका मिला। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महेंद्र अविवाहित थे, तीन भाइयों में बड़े थे। स्वजन का कहना है कि महेंद्र ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126