हिस्ट्रीशीटर और गैंगों का यक्ष एप पर अपलोड है डाटा।
जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार की देर शाम कोतवाली पहुंच कर अर्दली रूम कर सर्किल घोरावल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अर्दली रुम मे पेण्डिंग विवेचना, लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा की। समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरोप पत्र निर्धारित समयावधि में न्यायालय प्रेषित करने के लिए कहा।
पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों की स्थि ति की समीक्षा की। कहा कि सभी प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाए। जनपद में यक्ष ऐप पर हिस्ट्रीशीटर एवं विभिन्न श्रेणी के गैंगों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। डाटा का नियमित सत्यापन किया जाए।
उन्होंने महिला संबंधी अपराध की भी समीक्षा की। इसके बाद एसपी ने आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के तैयारी की समीक्षा की। गश्त योजनाओं और संभावित संवेदनशील स्थलों की स्थिति के बारे में जाना।
थाना कार्यालय, अभिलेख, थाना परिसर, मेंस और बैरक का भी निरीक्षण किया। प्रशासनिक कार्यों में सुधार, साफ-सफाई और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिर एसपी ने नगर में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की स्थिति का निरीक्षण किया। नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा और शिकायतों की जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़ें- कानपुर में संभलकर निकले, रातभर हमीरपुर हाईवे तो सुबह गंगापुल में जाम, शहर के अंदर वाहन की रफ्तार भी थमी |