वलसाड में भीषण सड़क हादसा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है।
कपराडा के कुंभघाट में एक ईको कार ट्रक से टकर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वलसाड में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अंबा जंगल गांव का एक परिवार ईको कार में कपराडा से नानापोंधा जा रहा था।
इसी दौरान, कुंभघाट में उनकी ईको कार एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस भयानक हादसे में ईको कार पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है। |
|