search

रुद्रपुर में जूता व्यापारी को लगी गोली, पुलिस कर रही आत्महत्या और हमले की जांच

Chikheang 7 hour(s) ago views 696
  

आत्महत्या का प्रयास और जानलेवा हमला, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस. Jagran



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। आदर्श कालोनी निवासी जूता व्यापारी को देर रात गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता चलते ही स्वजन और उसके साथी उसे उपचार के लिए मैक्स अस्पताल दिल्ली ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का प्रयास और जानलेवा हमला दोनों बिंदु पर जांच की जा रही है।

आदर्श कालोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र अनिल चावला की सिविल लाइन रोड पर पार्टनरशिप में शू विला नाम से जूतों की दुकान है। गुरुवार रात वह दुकान पर ही था। देर रात साढ़े नौ बजे के आसपास जब वह घर नहीं गया तो उसकी मां ने काल किया। इस दौरान ध्रुव ने बताया कि वह दुकान में अकेला है, कुछ देर बाद घर आ जाएगा।

रात करीब सवा दस बजे के करीब जब उसकी मां एकता ने दोबारा काल किया तो रिसिव नहीं हुआ। इस पर एकता ने ध्रुव के पार्टनर हरजिंदर को काल किया। इस पर पौने 11 बजे के आसपास जब हरजिंदर दुकान पर पहुंचा तो वह खून से लथपथ घायल पड़ा हुआ था। इस पर सूचना हरजिंदर ने स्वजन के साथ ही पुलिस को दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर दिल्ली मैक्स के लिए रेफर कर दिया।

इधर, शुक्रवार सुबह एसएसआइ केसी आर्या, एसएसआइ अनिल जोशी, एसआइ सुरेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जांच की। मौके पर से पुलिस को एक पिस्टल बरामद हुई।


एसएसआइ केसी आर्या ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास और जानलेवा हमला दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी रात साढ़े आठ बजे बंद हो गए थे।


यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: होटल में ले जाकर कोचिंग टीचर ने किया छात्रा से दुष्कर्म, बोला- \“किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा\“

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में साइबर ठगी: व्हाटसएप पर आया लिंक, क्लिक करते ही खाते से निकले 98 हजार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165075