search

बजट सत्र में गूंजा अपराध का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही बाधित

cy520520 7 hour(s) ago views 421
  

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से ही सदन में हंगामे



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से ही सदन में हंगामे का सिलसिला जारी है। राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है। लगभग हर दिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक नारेबाजी करने लगते हैं। इस कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। विधायी कार्यों पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।
विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन

शुक्रवार को भी विपक्षी दलों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक विधानसभा पोर्टिको में तख्तियां लेकर जुटे। हाथों में लिखे नारों के जरिए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।


विपक्ष का आरोप है कि सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने सरकार को “गूंगी-बहरी” करार देते हुए तीखी आलोचना की।
बढ़ते अपराध पर सरकार घिरी

विपक्षी नेताओं का कहना है कि प्रदेश का शायद ही कोई जिला बचा हो। जहां हत्या, लूट, अपहरण या दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने न आई हों। उन्होंने दावा किया कि बिहार अपराध के मामले में देश में शीर्ष राज्यों में गिना जा रहा है।


इस मुद्दे पर सरकार से स्पष्ट जवाब और जवाबदेही की मांग की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की बात कही गई।
कार्यवाही पर पड़ रहा असर

लगातार हंगामे के कारण बजट सत्र की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। कई बार अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधायी प्रस्तावों और प्रश्नकाल पर भी असर पड़ रहा है।


सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर माहौल बिगाड़ रहा है।फिलहाल अपराध का मुद्दा सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160706