search

गुरुग्राम में खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वालों हो रही जांच, कौन से कर्मचारी आएंगे दायरे में?

LHC0088 5 hour(s) ago views 794
  

गिर्राज सिंह, खेल उपनिदेशक गुरुग्राम मंडल। जागरण



अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम। पांच साल पहले के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर खेल कोटे योजना में नौकरी पाए लोगों की अब जांच हो रही है।

खेल निदेशक कार्यालय की तरफ से सभी जिला खेल अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वर्ष 2018 से पहले बनाए गए खेल ग्रेडेशन की जांच की जाए कि वह सही है या नहीं। जिन लोगों की जांच की जा रही है यह सब हरियाणा सरकार में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी लगे हुए हैं।

दरअसल, वर्ष 2018 में खेल ग्रेडेशन बनाने के नियम बनाए गए थे लेकिन, उससे पहले बनाए हुए खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है कि ग्रेडेशन प्राप्त किए हुआ व्यक्ति खिलाड़ी रहा है या नहीं। क्या वह उस श्रेणी का ग्रेडेशन प्राप्त करने का हकदार था या नहीं।

क्योंकि प्रदेश में पहले भी ऐसे ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पकड़े गए हैं, जिनके ग्रेडेशन नहीं बन सकते थे लेकिन खेल विभाग में उनके ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए गए थे। अब जिनकी जांच कराई जा रही है वह लोग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के द्वारा अलग-अलग समय की गई भर्ती में नौकरी प्राप्त कर चुके हैं।
दो हजार सर्टिफकेट की होगी जांच

बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में दो हजार से अधिक लोग हैं जिनकी जांच हो रही है। इसमें कुछ ऐसे लोग हैं जिनके ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बने हुए हैं और कुछ ऐसे लोग हैं जिनके ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नहीं बने हुए हैं।

उन्होंने अपने खेल सर्टिफिकेट के बल पर नौकरी प्राप्त की थी और बाद में ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए कहा था। जिनके ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नहीं बने हुए हैं उनकों खेल विभाग ने खेल सर्टिफिकेट बनाने से मना कर दिया था।

उन्हीं लोगों ने सरकार के समक्ष कहा था कि जब वर्ष 2018 से पहले कुछ लोगों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बने हुए हैं तो उनके क्यों नहीं बनाए जा रहे। अब सरकार सभी की जांच करा रही है और जो सही हैं उनके ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे।
किनका बनता है ग्रेडेशन

जब खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में भाग लेता है और वहां पदक हासिल करता है, तो उसके पदक के हिसाब से ग्रेड ए, बी, सी, डी का ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनता है। जिसके आधार पर उसके कालेज में दाखिले में कुछ अंक की छूट प्राप्त होती है और खेल कोटे में नौकरी पाने में लाभ (छूट) मिलती है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: एडमिट कार्ड न देने पर स्कूल प्रबंधन पर धोखाधड़ी का केस, हाई कोर्ट जाने की तैयारी में कौन?


गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ जिले से नौकरी पाने वाले लाभार्थियों की जांच करने के आदेश हैं। अगले दस दिनों में जांच पूरी करके देनी है। यही जांच करनी है कि नौकरी पाने वालों ने जो खेल सर्टिफिकेट व खेल ग्रेडेशन लगाए हैं वह सही है या नहीं। जिसने ग्रेडेशन जमा कराए हैं वह नियमों से बने हैं या नहीं। जिनके ग्रेडेशन नहीं बने हैं उनसे खेल सर्टिफिकेट लेकर जांच की जाएगी। - गिर्राज सिंह, खेल उपनिदेशक गुरुग्राम मंडल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162987