search

भारत-कनाडा के रिश्तों में नया अध्याय, यूरेनियम आपूर्ति पर होगी बात; ट्रेड को लेकर रोडमैप बनाएंगे दोनों देश

Chikheang 2025-11-25 02:37:38 views 810
  

भारत-कनाडा के रिश्तों में नया अध्याय यूरेनियम आपूर्ति पर होगी बात (फाइल फोटो)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत और कनाडा अगले कुछ हफ्तों के भीतर ही समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीपा) पर बातचीत शुरु करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर भी बातचीत होगी।

इस बात की जानकारी वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। कनाडा के पास यूरेनियम का विशाल भंडार है और हाल ही में भारत ने देश में परमाणु ऊर्जा के छोटे छोटे रिएक्टर लगाने की नीति की घोषणा की है। इससे दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं पैदा हो गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों तरफ की सरकारों की तरफ से साफ संकेत दिया जा रहा है कि वर्ष 2023 में कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रुडो के शासन में जो मतभेद पैदा हुए थे, उन्हें अब द्विपक्षीय रिश्तों की राह से हटा दिया गया है।एक दिन पहले जी-20 बैठक के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के बीच हुई बैठक में इस बारे में भी सहमति बनी की वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार को मौजूदा 30 अरब डॉलर से बढ़ा कर 70 अरब डॉलर करने का रोडमैप बनेगा।
कनाडा PMO ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में दी गई है। वैसे वाणिज्य व उद्योग मंत्री गोयल ने कहा है कि वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय कारोबार को बढ़ा कर 50 अरब डॉलर किया जाएगा। कनाडा की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक पीएम कार्नी ने वर्ष 2026 के शुरुआत में भारत दौरा करने के पीएम मोदी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच विमर्श के बाद यात्रा की तिथि तय की जाएगी। यही नहीं दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय दौरा भी जारी रखा जाएगा ताकि द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े समग्र मुद्दों पर आगे बढ़ा जा सके।

वाणिज्य मंत्री गोयल ने बताया है कि, “दोनों देशों के बीच जल्द ही \“सीपा\“ या मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी। हम कनाडा से बहुत कुछ सीख सकते हैं और कनाडा को भी कई क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। कनाडा के साथ दुलर्भ खनिजों और इनकी प्रोसे¨सग की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की भी काफी संभावनाएं हैं। परमाणु ऊर्जा में, खास तौर पर यूरेनियम आपूर्ति को लेकर सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।\“\“

मुंबई एयरपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में दर्ज हुई एक हजार से ज्यादा उड़ानें; रचा इतिहास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940