search

13 साल पहले अमित से की लव मैरिज, फिर प्रेमी भी नौकरी छोड़कर पहुंचा गांव; प्रेमिका संग ऐसे लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट

deltin33 1 hour(s) ago views 329
  

अमित ने 13 वर्ष पूर्व किया गया था लव मैरिज।



संवाद सूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर)। मदनपुर पनियर के रहने वाले अमित सिंह ने 13 वर्ष पूर्व शिवगढ़ के सकवा निवासी शिल्पी सिंह से लव मैरिज की थी। उसके तीन बच्चे शिवा, महक और यश हैं। अमित करीब छह माह पहले परिवार के साथ मुंबई में रहकर ट्रक चलाते थे। वहां उनकी मुलाकात कोतवाली देहात के कामतागंज दीपक सिंह से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इस बीच दीपक का आना-जाना उसके घर पर हो गया। धीरे-धीरे शिल्पी और दीपक में अवैध संबंध हो गया।

पति को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को गांव मदनपुर पनियार छोड़कर फिर जीविकोपार्जन के लिए मुंबई चला गया। गांव के घर पर पत्नी व बच्चे अकेले रहने लगे। मृतक के मां और बाप की पहले ही मौत हो गई है।
दीपक ने छोड़ दिया मुंबई अमित ने 13 वर्ष पूर्व किया गया था लव मैरिजमें काम

जब अमित सिंह ने पत्नी शिल्पी सिंह को गांव छोड़ दिया तो ट्रक चलाने का काम छोड़कर प्रेमी दीपक भी अपने गावं चला आया। बीच-बीच में मुंबई आता जाता रहा। चर्चा है कि वह अक्सर शिल्पी से मिलने उसके घर जाता रहा। एक सप्ताह पहले वह मुंबई गया था। अमित के साथ ही वापस आया।
पत्नी को थप्पड़ मारा तो बर्दाश्त नहीं कर पाया

अमित को पता नहीं था कि पत्नी को मारा गया एक थप्पड़ उसकी जीवन लीला समाप्त कर देगा। इस घटना को देख कर मेले में साथ रहे प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुआ। रविवार की रात अमित के लिए काल बन गई।
प्रेमी और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाल धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अजीत सिंह की तहरीर पर प्रेमी दीपक सिंह व मृतक की पत्नी शिल्पी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दीपक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में सो रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट; मायके पहुंचकर ब्वॉयफ्रेंड को ही फंसाया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472106