search

उत्तराखंड में महंगा होगा सफर, चारधाम यात्रा से पहले यात्री व भार वाहनों का बढ़ेगा किराया

Chikheang 3 hour(s) ago views 1063
  

सांकेतिक तस्वीर।



अंकुर अग्रवाल, देहरादून। चारधाम यात्रा से पहले प्रदेश में यात्री व भार वाहनों का किराया 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। दरअसल, निजी ट्रांसपोर्टर लंबे समय से किराया वृद्धि की मांग कर रहे हैं। पिछली बार जुलाई-2022 में किराया वृद्धि हुई थी।

इस बार यात्री व भार वाहनों के साथ ही चारधाम यात्रा वाहनों और स्कूली वाहनों का किराया बढ़ाने की भी तैयारी है।

बता दें कि, चारधाम यात्रा वाहनों के किराये की अलग श्रेणी परिवहन विभाग ने बनाई है। अगले सप्ताह राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की प्रस्तावित बैठक में किराया वृद्धि पर निर्णय लिया जा सकता है।

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने वर्ष 2022 में निजी बसों का मूल किराया 20 प्रतिशत बढ़ाया था। इसमें मैदानी मार्गों पर किराया 1.28 रुपये, जबकि पर्वतीय मार्गों पर 1.83 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री तय किया गया था।

उससे पहले यह किराया मैदानी मार्ग पर 1.05 रुपये और पर्वतीय मार्ग पर 1.50 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री था।

रोडवेज की बसों में मैदानी मार्गों पर किराया 1.53 रुपये, जबकि पर्वतीय मार्गों पर 2.19 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री तय किया गया था। यह किराया साधारण बसों का है। टैक्सी का किराया वाहन श्रेणी के हिसाब से तय किया जाता है।

अपर परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि चार वर्ष से किराये में वृद्धि नहीं हुई है। डीजल, बीमा, उपकरण व रखरखाव खर्च बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्टर लगातार किराया बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं। बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से होगी शुरू,15 मार्च से हटाई जाएगी पैदल मार्ग पर जमी बर्फ

यह भी पढ़ें- देहरादून गैंग्सटर विक्रम हत्याकांड: स्टोन क्रशर अनुमति पर उठे सवाल, जेल से साजिश का अंदेशा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164664