search

हाथरस में भैंस चोरी के शक में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, 11 लोग घायल

LHC0088 2026-2-20 03:56:39 views 598
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विभव नगर में गुरुवार की सुबह भैंस चोरी के शक में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे चले, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। विभग नगर में दो पक्षों के बीच भैंस चोरी के शक को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद बच्चों के झगड़े को लेकर फिर से भड़क उठा।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चले। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से इस्लाम, पिंटू, आमिर, रुखसाना, पलिया, सलमान, गुड्डी, परवीन, रुखसार और असलम घायल हो गए। हैं।

कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया है। शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति से ठगे 1.86 लाख, मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126