search

बीबीएमकेयू ने नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को अवकाश की घोषणा की

LHC0088 Yesterday 23:56 views 914
  

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय।



जागरण संवाददाता, धनबाद। बीबीएमकेयू ने नगर निकाय आम चुनाव को लेकर 23 फरवरी को अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय मतदान के अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार मतदान वाले दिन नगर निगम क्षेत्र में स्थित बीबीएमकेयू के सभी संबद्ध महाविद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन विश्वविद्यालय मुख्यालय कार्यालय तथा स्नातकोत्तर विभागों में भी सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरी तरह स्थगित रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश केवल मतदान तिथि के लिए प्रभावी रहेगा।

कुलपति के आदेशानुसार जारी इस निर्देश की सूचना सभी पीजी विभागाध्यक्षों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भेज दी गई है। साथ ही संबंधित शाखाओं को आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162711