search

AAP ने बिहार चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; अरविंद केजरीवाल, आतिशी समेत ये 20 नाम शामिल

LHC0088 2025-10-20 15:36:27 views 944
  

आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट। (फोटो- इंटरनेट)



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी ने आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी और इसमें 12 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।

लिस्ट जारी करने के कुछ ही देर बाद AAP ने Bihar Assembly Elections 2025 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।


आम आदमी पार्टी ने #BiharAssemblyElections के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

AAP ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सत्येन्द्र जैन, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के दिल्ली… pic.twitter.com/gJePu2YGVU — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025


  

AAP ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सत्येन्द्र जैन, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को इसमें जगह दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, AAP के पंजाब अध्यक्ष, मंत्री अमन अरोड़ा, दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय और इमरान हुसैन सहित 20 नेताओं को स्टार प्रचारक नामित किया गया है।

आम आदमी पार्टी बिहार चुनाव के लिए अब तक 99 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी है। पहली सूची में 11, दूसरी सूची में 48 और तीसरी सूची में 28 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव के लिए AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, 12 प्रत्याशियों के नाम का एलान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138