search

गोरखपुर अरुण हत्याकांड: मुख्य आरोपी विशाल सिंह साथी संग गिरफ्तार, मामा से ली थी पिस्टल

Chikheang 5 hour(s) ago views 463
  

पुलिस ने बरामद किया पिस्टल व कारतूस। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अरुण हत्याकांड के मुख्य आरोपित को साथी संग पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बाल मुड़वाकर आरोपितों ने हुलिया बदल लिया था। इनके पास से पिस्टल और कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपित ने अपने मामा से पिस्टल ली थी।

चेक करते समय दो गोली मिस हो गई, तीसरी गोली अरुण के सीने में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसके मामा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद सभी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। इसमें एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

बुधवार को पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि रविवार को चिलुआताल के हमीदपुर तेनुइया के अरुण निषाद की गोली लगने से मौत हुई थी। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच को पकड़ा था। तीनों नाबालिग को बाल सुधार गृह व अन्य दोनों को जेल भेजा दिया गया था।

मुख्य आरोपित हमीदपुर के विशाल सिंह और उसके साथी करीमनगर के सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव फरार चल रहे थे, जिन्हें थानाध्यक्ष सूरज सिंह व उनकी टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। घटना के समय मिले सीसी कैमरे के फुटेज में सभी आरोपितों के सिर पर बाल थे, लेकिन गिरफ्तारी के समय उनके बाल गायब थे। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि हुलिया बदलने के लिए उन्होंने बाल मुड़वा लिए थे।  

एसपी नार्थ ने बताया कि विशाल सिंह के यहां 20 फरवरी को शादी समारोह होना है। कार्ड में उसका नाम भी छपा है। सभी आरोपित अरुण के घर के बगल में स्थित मैदान में खेलते थे। 15 फरवरी को भी अरुण समेत सभी पहुंचे थे। लेकिन, विशाल एक पिस्टल लेकर पहुंचा था। सभी युवक पिस्टल की टेस्टिंग कर रहे थे, दो गोली मिस हो गई, तभी अचानक तीसरी गोली विशाल से चली और अरुण के सीने में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा।

इसके बाद विशाल समेत सभी छह आरोपित बाइक से फरार हो गए। इसमें विशाल को देवेंद्र अपनी बाइक पर बैठाकर भगाया था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। कुछ दूर आगे जाने के बाद विशाल और उसका साथी सोनू कार में सवार होकर शहर से बाहर चले गए थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज से घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ। अलग-अलग पूछताछ के क्रम में भी सभी आरोपितों ने पिस्टल टेस्टिंग के दौरान गोली चलने की बात कही।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में घर से लापता युवती का रामगढ़ताल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पीपीगंज का रहने वाला है मामला
विशाल को पिस्टल और कारतूस देने वाला उसका मामा छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह मडहा, पीपीगंज थाना का रहने वाला है। विशाल से पूछताछ के क्रम में आरोपित मामा का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि शहर के एक युवक से उसने पिस्टल खरीदा था। पुलिस अब उस युवक की तलाश में जुटी है।

पेंट पालिश का काम करता था अरुण
चिलुआताल के हमीदपुर तेनुइया के भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है, अरुण पेंट पालिश का काम करता था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164413