Sitapur Double Murder: यूपी के सीतापुर जिले के एक गांव में बुधवार देर रात छोटे से पारिवारिक झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। इस घटना में पति-पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा गांव में हुई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दो भाइयों और भाभी पर धारदार हथियार से हमला किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि परिवार के भोजन के दौरान मामूली कहासुनी के बाद श्यामू (37) ने अपने बड़े भाई हरीश (40) और छोटे भाई रामू पर हमला कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि जब हरीश की पत्नी पूनम ने बीच-बचाव किया, तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया।
दुर्गेश सिंह ने बताया, “तीनों को चाकू के घाव लगे थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य ले जाया गया, जहां पूनम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हरीश की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामू की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।”
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bangladesh-ahmed-raza-hasan-mehdi-accused-in-murder-of-hindu-police-officer-was-arrested-at-delhi-airport-article-2372864.html]बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, यूरोप भागने की कर रहा था कोशिश अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:29 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rain-and-strong-winds-improve-air-quality-in-delhi-grap-2-restrictions-lifted-article-2372838.html]Delhi Weather News: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP-2 के प्रतिबंध हटाए गए अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:43 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-really-stopped-buying-russian-oil-moscow-issues-a-strong-statement-on-trump-claim-article-2372792.html]Russian Oil: क्या वाकई भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया? ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया बड़ा बयान अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:50 AM
परिवार के लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर श्यामू ने अचानक अपने भाइयों पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
ASP ने बताया कि फरार श्यामू को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
India AI Impact Summit: \“बिग टेक\“ को टक्कर देने लॉन्च हुए सर्वम, ज्ञानी और भारतजेन एआई, इम्पैक्ट समिट में स्वदेशी AI मॉडल्स की धमक |