search

Bill Gates: इंडिया AI समिट में बिल गेट्स नहीं देंगे मुख्य भाषण, सुबह 10:25 बजे होगा पीएम मोदी का संबोधन

Chikheang 1 hour(s) ago views 984
India AI Summit: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे \“इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026\“ के चौथे दिन एक बड़ा बदलाव सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स आज अपना निर्धारित मुख्य भाषण नहीं देंगे। आयोजकों ने आज सुबह इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला कार्यक्रम की मुख्य प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, गेट्स फाउंडेशन की मौजूदगी समिट में बनी रहेगी।



बिल गेट्स की जगह अंकुर वोरा करेंगे प्रतिनिधित्व



समिट के आयोजकों द्वारा जारी बयान के अनुसार, बिल गेट्स की अनुपस्थिति में गेट्स फाउंडेशन का पक्ष अंकुर वोरा रखेंगे। अंकुर वोरा फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष हैं, वही आज दोपहर बाद समिट को संबोधित करेंगे। उनके भाषण में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास में AI की भूमिका पर चर्चा होने की उम्मीद है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bangladesh-ahmed-raza-hasan-mehdi-accused-in-murder-of-hindu-police-officer-was-arrested-at-delhi-airport-article-2372864.html]बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, यूरोप भागने की कर रहा था कोशिश
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:29 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rain-and-strong-winds-improve-air-quality-in-delhi-grap-2-restrictions-lifted-article-2372838.html]Delhi Weather News: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP-2 के प्रतिबंध हटाए गए
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:43 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-really-stopped-buying-russian-oil-moscow-issues-a-strong-statement-on-trump-claim-article-2372792.html]Russian Oil: क्या वाकई भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया? ट्रंप के दावे पर मॉस्को का आया बड़ा बयान
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:50 AM

प्रधानमंत्री मोदी और अश्विनी वैष्णव का होगा संबोधन



आज का दिन समिट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत मंडपम में उपस्थित होंगे। केंद्रीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव आज के सत्र की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:25 बजे अपना संबोधन देंगे, जिसमें वे भारत के \“सोवरेन AI\“ विजन और कल लॉन्च हुए तीन बड़े भारतीय AI मॉडल्स पर बात कर सकते हैं।



आज होगा दिग्गजों का जमावड़ा



भले ही बिल गेट्स मुख्य भाषण नहीं दे रहे हैं, लेकिन समिट का चौथा दिन वैश्विक दिग्गजों से भरा रहेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज नेता आज भारत मंडपम में मौजूद रहेंगे। ये नेता वैश्विक स्तर पर AI के प्रभाव, इसकी चुनौतियों और भारत की बढ़ती भूमिका पर अपनी बात रखेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164260