search
 Forgot password?
 Register now
search

विश्व में किस देश के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा भंडार है ? TGT परीक्षा में पूछा गया यह सवाल

Chikheang 5 hour(s) ago views 493
  

मेरठ के राजकीय इंटर कालेज से टीजीटी परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।



राजेंद्र शर्मा, मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा महिला एवं पुरुष शाखा (टीजीटी) शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 28 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कई चर्चित विषयों पर सवाल पूछे गए। इनमें एक सवाल था, आजाद हिंद फौज का समर्थन किसने किया था। विकल्प के रूप में मुस्लिम लीग, होम रुल लीग, भारतीय स्वतंत्रता लीग व कांग्रेस लीग दिया गया था। सही उत्तर मुस्लिम लीग रहा। दूसरा सवाल था विश्व में किस देश के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा भंडार है।

विकल्प के रूप में रूस, कुवैत, सऊदी अरब और ईरान दिया हुआ था। सही उत्तर सऊदी अरब रहा। तीसरा सवाल था उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिंचाई की नहर शारदा नहर का उद्गम स्थल कौन सा है। विकल्प के रूप में खटीमा, पंचेश्वर, ब्रह्मदेव व बनबसा दिया गया था। सही उत्तर बनबसा रहा। चौथा सवाल था भारत में प्रथम रेल मार्ग 1853 में किन दो स्थानों के बीच बना था। विकल्प के रूप में पुरानी दिल्ली आगरा, मुंबई थाणे, हावड़ा हुगली और मैसूर बंगलोर दिया गया था। सही उत्तर मुंबई थाणे रहा
परीक्षा में यह भी पूछे गए सवाल

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर क्या है। दंत श्रय प्रारंभ हो जाता है, जब मुख का पीएच मान कम होता है। ब्रिटिश भारत में स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा था। स्पेस लैब में भार हीनता की स्थिति कब होती है। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पहला समानांतर सरकार कहां बनाई गया थी।

संसद में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम नरेगा कब पारित क्या गया था। कौन भारतीय संविधान का अभिरक्षक है। नर्मदा नदी किस पर्वत से निकलती है। वायुमंडल के किस मंडल में ओजोन गैस पाई जाती है। परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर माडरेट था। निगेटिव मार्किंग होने के कारण जिन सवालों में डाउट था उनको छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में TGT प्रारंभिक परीक्षा देंगे 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी, हर पाली के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
परीक्षा में हल करने के लिए आए कुल 150 सवाल

टीजीटी में सुबह की पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे बजे तक संपन्न हुई। सुबह की पाली में सामान्य अध्यन एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इनमें भाग प्रथम में सामान्य अध्ययन के 30 साल आए। यह सवाल सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहे। जबकि भाग द्वितीय में 120 सवाल हल करने के लिए आए।
इनमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र में किन्ही दो विषय के 60-60 सवाल हल करने के लिए दिए गए थे। जिनका पूर्णांक अंक 300 रहा। यानी परीक्षा में कुल 150 सवाल हल करने के लिए आए। अभ्यर्थियों को सामान्य अध्यन के अलावा चार में किसी में से दो खंडो को हल करना था। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई दंड स्वरुप रखा गया था।

कोहरे के कारण अभ्यर्थियों को हुई भारी परेशानी

पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ समेत जिले के विभिन्न केंद्रों पर मुरादाबाद समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थी टीजीटी की परीक्षा देने के लिए आए थे। घने कोहरे के कारण उन्हें सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद से मेरठ का सफर दो गुने से भी ज्यादा समय में पूरा हुआ। महिला अभ्यर्थियों का कहना था कि उनको आसपास में ही परीक्षा केंद्र देना चाहिए था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153297

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com