search

पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी, नवांशहर सबसे ठंडा; 21 जनवरी तक येलो अलर्ट

Chikheang 2026-1-17 07:56:28 views 1134
  

नवांशहर सबसे ठंडा, 21 तक शीतलहर का येलो अलर्ट।



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में धुंध व शीतलहर जारी है। एसबीएस नगर (नवांशहर) जिले का बल्लोवाल सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम था।

सात जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शुक्रवार को राज्य में घनी धुंध पड़ी और दृश्यता बेहद कम रही। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर के चलते ठंड से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार आगामी पांच दिन 21 जनवरी तक धुंध व शीतलहर पड़ने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रा में हिमपात हुआ।

लाहुल स्पीति जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 21 तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से शीतलहर ने फिर जोर पकड़ लिया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168709