search

पटना-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन : सफर कर रहे यात्री ध्‍यान दें, प्रतिदिन विलंब से पहुंच रही है यह रेल गाड़ी

cy520520 2026-2-19 09:57:27 views 1254
  

पटना-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन।  



संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। पटना से जमालपुर आने वाली ट्रेन के लगातार विलंब से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 9:29 है, लेकिन बुधवार को यह ट्रेन लगभग तीन घंटे की देरी से दोपहर 12:30 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। दैनिक यात्री शांतनु राज, विकास कुमार मंडल, अंगद गुप्ता और सुमन कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन नौकरी के लिए सुल्तानगंज जाते हैं और पटना-दुमका एक्सप्रेस में मासिक पास बनाकर यात्रा करते हैं। यदि ट्रेन समय से चलती है तो वे कार्यालय समय पर पहुंच जाते हैं, लेकिन लगातार विलंब के कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।  

यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन के बाद दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी में जाने पर भी देर हो जाती है, जिससे पूरे दिन का कार्य प्रभावित होता है। पिछले कई दिनों से यह ट्रेन प्रायः विलंब से चल रही है। इससे नौकरीपेशा लोग, छात्र और अन्य यात्री सभी प्रभावित हैं। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से अपील की कि समन्वय स्थापित कर ट्रेन परिचालन को समयबद्ध किया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

वहीं, बुधवार को ट्रेन 12:30 बजे प्लेटफार्म पर पहुंचने पर यात्रियों के चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर अचानक भीड़ बढ़ गई। यात्रियों ने समय पालन को लेकर रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सुधार की मांग की। यात्रियों का मानना है कि यदि ट्रेन निर्धारित समय पर चले, तो दैनिक जीवन और कामकाज पर होने वाले असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  

रेलवे के नियमानुसार ट्रेन विलंब की सूचना समय पर अपडेट की जानी चाहिए, ताकि यात्री अपनी योजना बना सकें। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नियमित समय पालन सुनिश्चित किया जाए, तो नौकरीपेशा यात्रियों, छात्रों और अन्य दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रेनों के परिचालन में भी सुधार होगा। रेलवे प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित कर यात्री सुविधा को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रियों की समस्याओं में कमी आए और दैनिक यात्रा आसान बनी रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725