search

जम्मू में बड़ी सुरक्षा चूक! पुलिसवालों पर गोली चलाकर सुधार गृह से भागे 2 पाकिस्तानी समेत 3 बंदी, CCTV देख उड़ जाएंगे होश

cy520520 1 hour(s) ago views 639
जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा के किशोर सुधार गृह (Juvenile Home) से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। सोमवार शाम करीब 5:15 बजे, फिल्मी स्टाइल में तीन खूंखार बंदियों ने हथियारबंद गार्डों पर हमला किया और वहां से फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं।



CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर



सुधार गृह के अंदर लगे CCTV कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बंदी ने सुरक्षाकर्मियों पर देसी पिस्तौल तान दी और फायरिंग भी की। पुलिस इस बात से हैरान है कि इतनी कड़ी सुरक्षा वाले सुधार गृह के अंदर पिस्तौल कैसे पहुंची? क्या इसके पीछे किसी बाहरी नेटवर्क का हाथ है या यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही है?



VIDEO | J&K: CCTV footage show three inmates escaping RS Pura Observation Home after attacking policemen. (Source: Third Party) #JammuandKashmir pic.twitter.com/g9vS38dYKz — Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2026





संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/sports/cricket/14-former-captains-including-sunil-gavaskar-and-kapil-dev-have-spoken-out-for-imran-khan-written-plea-to-pakistan-shahbaz-sharif-article-2371713.html]क्रिकेट जगत में खलबली! सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 2:24 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/salim-khan-health-deteriorates-hospitalized-in-mumbai-salman-khan-arrives-at-lilavati-hospital-article-2371675.html]Salim Khan Admitted: मशहूर लेखक सलीम खान की बिगड़ी तबीयत! मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे लीलावती हॉस्पिटल
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 2:20 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bill-gates-will-attend-the-india-ai-summit-spokesperson-dismissed-media-reports-epstein-files-article-2371648.html]Bill Gates: इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स, प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 1:25 PM





कौन हैं ये फरार आरोपी?



फरार हुए तीनों बंदियों की पहचान पुलिस ने कर ली है:



  • करजीत सिंह उर्फ गुग्गा (निवासी आरएस पुरा, जम्मू)
  • मोहम्मद सुना-उल्लाह (पाकिस्तानी नागरिक)
  • अहसान अनवर (पाकिस्तानी नागरिक)




पुलिसकर्मियों पर हमला और मोटरसाइकिल की लूट



भागने के दौरान इन बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और विशेष पुलिस अधिकारी विनय कुमार पर जानलेवा हमला किया। घायल जवानों को तुरंत GMC अस्पताल रेफर किया गया है। सुधार गृह से बाहर निकलते ही आरोपियों ने बंदूक की नोक पर एक मोटरसाइकिल छीनी और रफूचक्कर हो गए।



पूरे जम्मू जिले में \“हाई अलर्ट\“, सीमा पर नाकेबंदी



पाकिस्तानी नागरिकों के शामिल होने के कारण इस फरारी को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। आशंका है कि आरोपी नेशनल हाईवे के रास्ते या सीमा (Border) की तरफ भाग सकते हैं।



जम्मू पुलिस की कई विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं। सांबा और आसपास के इलाकों में कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी खुद सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।



जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, उसी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कई स्कूल भी निशाने पर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158975