search

ओडिशा विधानसभा में बजट से पहले आज पेश होगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, किसानों के मुद्दे पर हंगामे के आसार

Chikheang 1 hour(s) ago views 166
  

ओडिशा विधानसभा



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य विधानसभा का बजट सत्र आज तीसरे दिन भी पूरी तरह से राजनीतिक सरगर्मियों के बीच गुजरने वाला है। 20 तारीख को राज्य बजट पेश किए जाने से पहले आज सदन में सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। यह रिपोर्ट बजट से पहले राज्य की आर्थिक स्थिति का आईना मानी जाती है, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी रहेंगी।
किसानों के मुद्दे पर हंगामे के आसार

बजट सत्र के तीसरे दिन भी सदन का माहौल गर्म रहने की पूरी संभावना है। खासकर किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना सकता है। राज्य में धान खरीद में अव्यवस्था, मंडियों की समस्याएं, कटौती-छंटनी और भुगतान में देरी जैसे मुद्दे विपक्ष के निशाने पर रह सकते हैं। इन विषयों को लेकर सदन में हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रश्नकाल में कई विभागों पर चर्चा

यदि सदन सुचारू रूप से चलता है तो प्रश्नकाल के दौरान कई अहम विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। इसमें जल संसाधन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, योजना एवं समन्वय, इस्पात एवं खनन, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्य एवं परिवहन विभाग शामिल हैं। इन विभागों के मंत्रियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा।
शून्यकाल में भी उठेंगे अहम मुद्दे

शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक राज्य से जुड़े कई ज्वलंत और जनहित के मुद्दे सदन में उठा सकते हैं। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री रखेंगे वक्तव्य

वहीं अपराह्न सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सदन में अपना विस्तृत वक्तव्य रखेंगे और सरकार की नीतियों व प्राथमिकताओं पर पक्ष रखेंगे।

कुल मिलाकर बजट से पहले का यह दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और किसानों के मुद्दे सदन की कार्यवाही के केंद्र में रहेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164260