search

जमालपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें और पुल बदलने वाली, ग्रामीणों की लंबित मांगें जल्द पूरी

cy520520 1 hour(s) ago views 823
  

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।  



संवाद सूत्र, मुंगेर। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें और पुल-पुलियों का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। इस दिशा में कवायद तेज कर दी गई है। जदयू विधायक नचिकेता मंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी को क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई। मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शीघ्र धरातल पर दिखेगा।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-80 से जुड़े मार्गों पर उच्चीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मंत्री के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से लंबित मांगें अब पूरी होंगी।
प्रस्तावित योजनाओं पर कार्य

  • धरहरा प्रखंड के दशरथपुर बंगलवा आरडब्ल्यूडी पथ से गोपालीचक महादलित टोला होते हुए सवैया महादलित बस्ती तक सड़क निर्माण


  • बरियारपुर-हवेली खड़गपुर मुख्य पथ पर जागीर लक्ष्मीपुर से भादौड़ा ग्राम तक सड़क का उच्चीकरण एवं चौड़ीकरण


  • हवेली खड़गपुर के गोवड्डा पंचायत में हर्कुदा तांती टोला से प्राइमरी स्कूल तक सड़क निर्माण


  • हवेली खड़गपुर के अग्रहण पंचायत में मांझगाई पंडित टोला से लक्ष्मनपुर सठबिग्घी तक आरडब्ल्यूडी सड़क का उच्चीकरण एवं चौड़ीकरण


  • धरहरा प्रखंड के बंगालवा पंचायत के सौदागर बगीबा से तुरी टोला तक सड़क निर्माण


  • इंद्रुख पश्चिम पंचायत के अदमपुर ग्राम से हलिमपुर (इंद्रुख पूर्वी पंचायत) पटेल चौक तक सड़क निर्माण


  • धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के बरमनी ग्राम में मुख्य पथ से निचली टोला तक सड़क निर्माण


  • धरहरा जसीडीह आरडब्ल्यूडी सड़क से महाराणा रेलवे निचला पुल होते हुए हेमजापुर एनएच 80 तक सड़क निर्माण


  • धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पंचायत में सात निश्चय ई के सुलभ संपर्कता योजना से शिवकुंड एनएच 80 से कन्या माध्यमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण


  • जमालपुर प्रखंड के इंद्रुख पूर्वी पंचायत में सात निश्चय ई के सुलभ संपर्कता योजना से इंद्रुख भलार मुख्य सड़क से महादलित-गांधी टोला तक सड़क निर्माण


  • बरियारपुर-हवेली खड़गपुर मुख्य पथ पर अग्रहण पंचायत में शामपुर से मांझगाइ सड़क पर बागेश्वरी ग्राम में बने पुल को ऊंचा और चौड़ा कर पुनर्निर्माण


  • हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग पर चांदबली स्थान से दुलारपुर ग्रामीण कार्य पथ पर बने दुलारपुर पुल का उच्चीकरण


  • चांदबली स्थान से दुलारपुर होते हुए रतैठा तक सड़क का चौड़ीकरण


  • धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत के गौरैया मोड़ से भुनेश्वर कोड़ा के गोदाम तक सड़क निर्माण


  • महगामा पंचायत के मनकोठीया ग्राम में जोगेंदर कोड़ा के घर से महादलित टोला तक सड़क निर्माण


  • माताडीह पंचायत के अनिल मांझी के घर से तोता राम के घर होते हुए किशोरी मंडल और विनय राम के घर तक सड़क निर्माण


विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरे होने से ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, आम जन जीवन सुगम बनेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। विशेष रूप से प्रस्तावित मार्गों में सफियाबाद लाल खां चौक से गौरीपुर-हलिमपुर-इंद्रुख-भलार होते हुए दशरथपुर चौक से ईटवा तक आरडब्ल्यूडी पथ का उन्नयन शामिल है। इसी तरह बरियारपुर-हवेली खड़गपुर मुख्य पथ पर जागीर लक्ष्मीपुर से भादौड़ा ग्राम तक सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग भी की गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160029