search

गलत गेट से प्रवेश करने से रोका तो डिलीवरी ब्वॉय ने गार्ड को पीटा, नोएडा पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया अरेस्ट

LHC0088 2026-2-19 08:26:50 views 767
  

ग्रेटर में डिलीवरी ब्वॉय ने गार्ड को पीटा। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-134 स्थित कासमास सोसायटी में गेट पर तैनात दो गार्ड को डिलीवरी ब्वॉय को गलत गेट से प्रवेश करने से टोकना भारी पड़ गया। इससे नाराज डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों गार्ड को पीटकर घायल कर दिया।

सोसायटी एओए सचिव ने एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जबरन प्रवेश करने का किया था प्रयास

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-134 स्थित कासमास सोसायटी में गेट संख्या छह पर मंगलवार रात को योगेश और रमेश गार्ड तैनात थे। रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर एक डिलीवरी ब्वॉय एग्जिट गेट से जबरन प्रवेश करने का प्रयास करने लगा।

योगेश ने सही गेट से आने के लिए बोला तो डिलीवरी ब्वॉय नाराज हो गया। उसने अपने साथियों को बुलाया। योगेश और रमेश पर हमला कर भाग गए। योगेश के सिर और रमेश के माथे पर चोट आई। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

यह भी पढ़ें- फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का खुलासा, लॉरेंस गिरोह के मुख्य शूटर दीपक समेत चार गिरफ्तार

थाना पुलिस ने दोनों गार्ड का उपचार कराया और एओए सचिव नारायण दत्त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी गेझा गांव के गजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126