Paper leaked in MP: मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड एग्जाम का इंग्लिश का क्वेश्चन पेपर लीक हो गया है। बुरहानपुर जिले में स्टूडेंट को कथित तौर पर नकल कराने के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के क्वेश्चन पेपर को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने को लेकर एक महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर बवाल मचने के बाद टीचर के साथ ही एग्जाम सेंटर के हेड और असिस्टेंट सेंटर हेड को निलंबित भी कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 9:35 बजे प्राइमरी टीचर राजकुमारी सोनी के WhatsApp स्टेटस पर इंग्लिश के क्वेश्चन पेपर की फोटो देखी गई। लीक की जानकारी मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और डिस्ट्रिक्ट पंचायत CEO सृजन वर्मा सेंटर पहुंचे। इस दौरान टीचर से पूछताछ की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, तुकईथड़ के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक राजकुमारी सोनी ने क्वेश्चन पेपर की तस्वीर अपने WhatsApp स्टेटस पर डाल दी थी। आरोप है कि प्राइमरी स्कूल की टीचर सोनी ने परीक्षा में गैरहाजिर एक छात्र की टेबल पर रखे क्वेश्चन पेपर की तस्वीर खींचकर एक व्यक्ति को भी भेजी थी ताकि इसे हल करके परीक्षार्थियों को नकल कराई जा सके।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/education/up-board-exams-2026-viral-paper-on-social-media-is-rumour-up-board-revealed-truth-on-x-handle-article-2372281.html]UP board exams 2026: अफवाह है सोशल मीडिया पर वायरल पेपर, यूपी बोर्ड ने एक्स पर बताया वायरल पेपर का सच अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 12:37 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/education/up-board-exams-2026-high-school-intermediate-exams-begin-today-cm-yogi-adityanath-wishes-students-well-article-2372113.html]UP Board Exams 2026: आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी शुभकामनाएं अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 10:42 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/education/up-board-exam-2026-beginning-tomorrow-know-all-important-exam-information-and-guidelines-here-article-2371856.html]UP Board Exam Guidelines 2026: सहूलियतों और सख्तियों के बीच कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां देखें अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 6:20 PM
दूसरी तरफ जिला प्रशासन का दावा है कि स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एग्जाम का क्वेश्चन पेपर लीक नहीं हुआ और परीक्षा सुचारू रूप से हुई। अधिकारियों के मुताबिक टीचर ने मंगलवार सुबह परीक्षा शुरू होने के बाद 9 बजकर 6 मिनट पर अंग्रेजी विषय के क्वेश्चन पेपर की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाली थी। जबकि एग्जाम सेंटर में 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8 बजकर 40 मिनट के पहले ही एंट्री दे दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि महिला टीचर को बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) देवेंद्र कुमार पाटीदार ने पीटीआई को बताया कि टीचर के खिलाफ मध्य प्रदेश रिकॉग्नाइज्ड एग्जामिनेशन एक्ट और इंडियन पीनल कोड के संबंधित प्रोविजन के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, “हम तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रहे हैं।“
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर डिविजन कमिश्नर (रेवेन्यू) डॉ. सुदाम खाड़े ने एग्जामिनेशन सेंटर के हेड जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और असिस्टेंट सेंटर हेड अनीता दीक्षित को दायित्वों के निर्वहन और शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही के आरोपों में निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
ये भी पढें- UP board exams 2026: अफवाह है सोशल मीडिया पर वायरल पेपर, यूपी बोर्ड ने एक्स पर बताया वायरल पेपर का सच |
|