search

चुनार विधायक ने सदन में उठाया ढाब में हो रही गंगा कटान का मुद्दा, गंगा में समा रही क‍िसानों की कीमती जमीन

Chikheang 4 hour(s) ago views 380
  

चुनार विधायक ने सदन में उठाया गंगा कटान का मुद्दा, किसानों की जमीन बचाने की मांग।



जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर)। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बुधवार को विधानसभा में गंगा कटान का मुद्दा उठाते हुए क्षेत्र के किसानों के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने सदन में याचिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि चुनार विधानसभा क्षेत्र के ढाब इलाके के कई गांव गंगा की भीषण कटान की चपेट में हैं और सैकड़ों बीघा उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समाहित हो चुकी है।

जिसके लिए प्रभावी कार्यवाही तत्काल आवश्यक है, ताकि भविष्य में कटान को रोका जा सके। क्षेत्र के किसानों से जुड़े इस बड़े मुद्दे पर विधायक द्वारा याचिका लगाकर सदन को अवगत कराया कि विकास खंड नरायनपुर के ऐबकपुर मोहाना, चितरहां, जलालपुर माफी, बगहीं, शिवपुर समेत कई तटवर्ती गांवों की जमीन लगातार गंगा की धारा में विलीन होती जा रही है। गंगा कटान की समस्या वर्षों पुरानी है।

परिणामस्वरूप हर वर्ष बाढ़ के दौरान किसानों की जमीन कटकर नदी में समा जाती है और वे भूमिहीन होने की कगार पर पहुंच रहे हैं। तटवर्ती गांवों में रह रहे परिवारों के लिए भी यह कटान बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐबकपुर मोहाना से शुरू हुई कटान ने भयावह रूप ले लिया है और यदि समय रहते ठोस समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसानों के पास खेती के लिए भूमि नहीं बचेगी।

विधायक ने बताया कि  वर्ष 2020 में शिवपुर गांव में कटान रोधी कार्य कराया गया था, लेकिन उसके बाद क्षेत्र में स्थायी और प्रभावी उपाय नहीं हो सके। इसके लिए अभी शिवपुर के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह तथा जलालपुर माफी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई याचिका को प्रस्तुत करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा व विभागीय कार्रवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। विधायक ने कहा कि तटवर्ती गांवों का तत्काल सर्वेक्षण कराकर व्यापक कटान रोधी कार्य कराने का प्रयास करेंगे। ताकि किसानों की जमीन और गांवों का अस्तित्व सुरक्षित रह सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163988