search

New Kanpur City Scheme: केडीए की बड़ी कार्रवाई, बिना लेआउट के 21 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग ढहा दी

cy520520 2 hour(s) ago views 763
  

भगवानपुरवा में अवैध निर्माण गिराता बैकहो लोडर। केडीए  



जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना लांच करने की तैयारी शुरू हो गयी है इसको लेकर केडीए का अमला योजना के आसपास हो रही अवैध प्लाटिंग गिराने में जुट गया है। जोन एक बी के दस्ते ने पिछले 20 दिन में 115 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग ढहा चुका है। इसी कड़ी में दस्ते ने बुधवार को योजना से लगे गांवों में 21 बीघा जमीन मे बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी। साथ ही आठ बीघा में हो रही प्लाटिंग को नोटिस दी है। साथ ही बिना नक्शे के अवैध बन रहे निर्माणों को भी नोटिस दी।


दैनिक जागरण पिछले कई माह से लगातार अवैध प्लाटिंग पर समाचार प्रकाशित कर रहा है। इस मामले को संज्ञान में लेकर केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने प्रवर्तन दस्ते के प्रभारियों को आदेश दिए है कि हर हाल में अवैध प्लाटिंग गिरायी जाए। इसके तहत जोन एक बी के विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही दस्ते के प्रभारी संदीप मोदनवाल और अतुल राय ने भी अपने-अपने जोन में हो रही अवैध प्लाटिंंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


इसी कड़ी में जोन एक बी के विशेष कार्याधिकारी की अगुवाई में दस्ते ने प्रकाश, नारायण व अन्य लोगों द्वारा ग्राम-प्रतापपुरी हरी लगभग नौ बीघा जमीन, राम,बाबू व अन्य लोगों द्वारा ग्राम-भगवानपुरवा की आठ बीघा जमीन, और राग गुप्ता व अन्य लोगों द्वारा ग्राम-कटरी ख्यौरा में चार बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी। इस दौरान दस्ते ने तीन बैकोह लोडर लगाकर 21 बीघा जमीन पर बने इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर आदि अवैध निर्माण गिरा दिया। इसके अलावा सिंहपुर एवं गंगपुर चकबदा के तहत आठ बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग गिरने कि लिए नोटिस दी है।


विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि लगातार लोगों को सचेत किया जा रहा है कि बिना सत्यापन कराए जमीन न खरीदे जब तक जमीन का लेआउट नहीं पास है तब तक कोई भूखंड न खरीदे। इसका सत्यापन केडीए से जरूर करा ले। साथ ही बिना नक्शे के निर्माण न करे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159619