search

सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में युवक का आत्मदाह का प्रयास, डीजल पीने से मची अफरातफरी

Chikheang 3 hour(s) ago views 575
  

जयराम को नहलाते पुलिस कर्मी। -जागरण



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। एक युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने से अफरातफरी मच गई। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार दोपहर घटना उस समय हुई जब युवक ने पहले डीजल पी लिया और फिर शरीर पर भी डीजल डाल लिया। माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश के दौरान मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। सतर्क लोगों ने तत्काल उसे पकड़कर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

सदर थाना क्षेत्र के बसडिलिया मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय जयराम का उनके बड़े भाई के परिवार के साथ कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। युवक की पत्नी पुष्पा का कहना है कि 16 फरवरी की शाम हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें उन्हें भी चोट आई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वे सदर थाना पहुंचे तो उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें वहां से डांटकर भगा दिया गया। पत्नी के अनुसार इस घटना से जयराम मानसिक रूप से आहत हो गए और रातभर परेशान रहे। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जयराम घर से बिना किसी को बताए निकल गए।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

दोपहर में स्वजन को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना की जानकारी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पहले डीजल पीया और फिर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान मेडिकल कालेज पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डा. अबरार ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा सभी पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।  


जयराम का अपने भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। तीन दिन पूर्व बड़े भाई के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें इसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपने ऊपर डीजल डाला था। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवक का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
-

-मिथलेश कुमार राय, एसएचओ सदर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163871