search

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी चूक: संतकबीर नगर में गलत गिरफ्तारी, ग्रामीणों का हंगामा

Chikheang 3 hour(s) ago views 128
  

साइबर ठगी के आरोपित की तलाश में आई थी आजमगढ़ की क्राइम ब्रांच टीम।  



संवाद सूत्र, सांथा, (संतकबीर नगर)। साइबर ठगी के एक मामले में आरोपित की तलाश में पहुंची आजमगढ़ जिले की क्राइम ब्रांच टीम से बड़ी चूक हो गई। टीम ने बेलहर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गलती से एक अन्य युवक को पकड़ लिया। बाद में भूल का एहसास होने पर जब पुलिस युवक को गांव में छोड़ने पहुंची तो ग्रामीणों ने घेराव कर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर संतकबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया।

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने में 56 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच अपराध निरीक्षक जय प्रकाश यादव कर रहे हैं। जांच में पता चला कि ठगी की रकम संतकबीर नगर के दुधारा निवासी पंकज पांडेय के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है।

पुलिस टीम सर्विलांस के आधार पर मंगलवार शाम करीब चार बजे आरोपित की तलाश में बेलहर कला नगर पंचायत क्षेत्र के भितरी टोला पहुंची। पुलिस टीम ने संदिग्ध नंबर पर कॉल किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य युवक के मोबाइल पर भी कॉल की घंटी बजने लगी, जिसे पुलिस ने आरोपित समझकर पकड़ लिया और निजी वाहन से अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, शव को रौंदते रहे वाहन

कुछ दूरी पर पूछताछ के दौरान युवक के निर्दोष होने की जानकारी हुई तो पुलिस उसे वापस छोड़ने पहुंची। इस बीच गांव में युवक के अपहरण की खबर फैल गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। मामला बढ़ने पर बेलहर कला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों को शांत कराया।

प्रभारी निरीक्षक बेलहर कला अनिल कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जिले की पुलिस बिना थाने पर सूचना दिए आरोपित को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई।

आरोपित को पहचानते भी नहीं थे, गलतफहमी में दूसरे युवक को पकड़ लिया। बाद में जब इसकी जानकारी हुई तो वापस उसे आजमगढ़ की पुलिस छोड़ने गई और ग्रामीणों ने घेर लिया था। मौके पर जाकर पुलिस टीम को बाहर निकाला गया और जो गलतफहमी हुई थी उसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163817