search

Agra Metro: यमुना नदी पर शुरू हुआ पुल का निर्माण, कालिंदी विहार तक के ट्रैक पर होगा तेजी से काम

LHC0088 2025-11-27 00:37:30 views 983
  

फतेहाबाद रोड पर चलती आगरा मेट्रो।  



जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने पांच माह की प्रतीक्षा के बाद यमुना नदी पर पुल का निर्माण चालू कर दिया है। दो मशीनों से मिट्टी हटाई जा रही है। नदी के दोनों तरफ एक-एक रिग मशीन पहुंच गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दो से तीन दिनों में रिग मशीन से पाइलिंग का कार्य चालू होगा। डेढ़ साल के भीतर 200 करोड़ रुपये से पुल बनकर तैयार होगा। पुल के एक हिस्से से पानी की पाइप लाइन भी गुजरेगी। यह पुल जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से सटकर कर बनाया जाएगा।  

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कारिडोर 16 किमी लंबा है। यह 2080 करोड़ रुपये से बन रहा है। कारिडोर में 14 एलीवेटेड स्टेशन बनेंगे। प्रत्येक स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज होगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

दूसरे कारिडोर में यमुना नदी पर पुल बनाया जाएगा। यह पुल 200 करोड़ रुपये से बनेगा। पुल का प्रस्ताव फरवरी में बनकर तैयार हुआ था। मार्च में यूपीएमआरसी टीम ने तीन मशीनों से मिट्टी के नमूने लिए थे। जून में मशीनों से मिट्टी हटाने का कार्य चालू हुआ था।

जुलाई में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कार्य बंद हो गया था तब से लेकर अब तक कार्य बंद रहा। दो दिन पूर्व टीम ने निरीक्षण किया और कार्य चालू करने का निर्णय लिया गया।

संयुक्त महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य चालू हो गया है। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। दो रिग मशीनों से पाइलिंग की जाएगी और पिलर तैयार होंगे।  

  
रात में तेजी से कार्य करेगा मेट्रो

एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 पर मेट्रो का कार्य रात में तेजी से होगा। जाम की समस्या कम रहे, इसे देखते हुए दिन में कार्य की गति को धीमा रखा जाएगा। अधिक वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। बैरीकेडिंग और उसके आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148191

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com