search

Noida Weather: नोएडा में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, रेड जोन में हवा की गुणवत्ता

cy520520 2026-1-5 05:27:52 views 1022
  

ठंड के बीच सेक्टर 38 ए के पास से गंतव्य की तरफ जाती महिलाएं। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिनभर छाए बादलों से सर्दी बढ़ गई है। इससे घर से निकलना लोगों का मुश्किल हो रहा है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं।

पिछले तीन दिनों से धूप न निकलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ गए है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जनवरी की अधिक ठंडी रात रविवार की दर्ज हुई।

सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में गिरावट लोगों को कंपकंपा रहा है। बादल छाए रहने से दिन में 3 बजे हल्की सी धूप की किरण देखने को मिलेगी, लेकिन सूर्य की तपन बेअसर रही।

वहीं हवा की रफ्तार में कमी रहने से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने प्रदूषण बढ़ा दिया। हवा की गति कम होने से तीन दिन बाद वायु गुणवत्ता रेड जोन में पहुंच गई। ठंड के साथ लोगों को प्रदूषित हवा ने परेशानी बढ़ा दी है।

बता दे कि रविवार को नोएडा का एक्यूआइ 307 और ग्रेनो का 316 दर्ज किया गया। बेहद खराब श्रेणी में रहा। ग्रेप 3 की पाबंदियां हटने से जगह-जगह निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। इससे हवा भी बेहद खराब हो गई। दिल्ली का और नोएडा का एक्यूआइ सामान दर्ज हुआ।जहरीली हवा में लोग सांस लेने को मजबूर हैं। निर्माण कार्य पर रोक न लगना हवा को दूषित कर रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160858