search

NRI परिवार की शादी में आधा घंटा उड़े लाखों रुपये; देखें Video, डीजे संचालक से जानें कितने पैसे इकट्‌ठे हुए...

deltin33 7 hour(s) ago views 454
  

नोटों के बीच दुल्हा दुल्हन डांस करते हुए।



जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब के जिला तरनतारन के गांव झामका के समीप एक विवाह पैलेस में आयोजित शादी समारोह में पैसों की बरसात का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर लाखों रुपये उड़ाए गए। इसका वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।  

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हा और दुल्हन डीजे की धुनों के बीच मंच पर पहुंचे, मेहमानों ने उन पर नोटों की वर्षा शुरू कर दी। कुछ ही क्षणों में पूरा मंच और आसपास का क्षेत्र नोटों से ढक गया।

करीब 30 मिनट तक लगातार नोट उड़ाए जाते रहे। दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आसमान से पैसों की बारिश हो रही हो।

यह भी पढ़ें- कांस्टेबल के बेटे की मौत पर सवाल; पुलिस का फैक्ट-चेक, पिता का बदले बोल, कहा था- ड्रग्स लेना, जोमैटो पर ऑर्डर जैसा
इंटरनेट मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाएं

जानकारी के अनुसार, यह विवाह एक एनआरआइ परिवार का था। शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे। डीजे की तेज आवाज और रोशनी के बीच नोटों की वर्षा ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे शानो-शौकत बताया तो कुछ ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में हाईकोर्ट ने उमरवास चकबंदी पर उपायुक्त के आदेश को पलटा, पंचायत की शिकायतें निपटाने का निर्देश
करोड़ों नहीं, सिर्फ 10-10 के नोट थे

वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित डीजे संचालक निशान सिंह ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि समारोह में करोड़ों रुपये की बारिश हुई है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।  

उनके अनुसार, अधिकतर 10-10 रुपये के नोट ही उड़ाए गए थे, जो स्वजनों द्वारा खुशी के मौके पर बरसाए गए। निशान सिंह ने दावा किया कि इस विवाह समारोह में डीजे लगाने के बदले उसे करीब तीन लाख रुपये का लाभ हुआ है।  
नोट उड़ाना निजी खुशी का हिस्सा

उन्होंने कहा कि शादी में नोट उड़ाना परिवार की निजी खुशी का हिस्सा था और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तरनतारन में हुए इस अनोखे विवाह समारोह ने इंटरनेट मीडिया पर खासा ध्यान आकर्षित किया है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में किसानों व पुलिस के बीच झड़प; डीसी दफ्तर घेराव के लिए आ रहे थे, रोकने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473094