search

बागेश्वर में गुलदार का आतंक, घर की दीवारों और छतों पर चहल कदमी से दहशत में लोग

Chikheang 3 hour(s) ago views 339
  

सुबह-शाम रिहायशी क्षेत्रों में दिख रहे दो से तीन गुलदार. Concept Photo



जागरण संवाददाता, बागेश्वर। नगर के नदीगांव क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। सुबह तथा शाम के समय गुलदार रिहायशी क्षेत्रों में घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के अनुसार रोजाना दो से तीन गुलदार अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं।

गुलदार पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसके चलते बच्चे, महिलाएं तथा बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में भय महसूस कर रहे हैं। नगर के युवा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में अधिकतर कामकाजी परिवार रहते हैं। देर शाम व्यापारी घर लौटते हैं और सुबह जल्दी दुकानें खोलने निकलते हैं।

ऐसे में उनमें हर समय डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी अशोक लोहनी, प्रमोद कुमार, भुवन जोशी, रमेश पांडे, रमेश सिंह, रमेश सिंह भंडारी, उमेश पांडे, प्रताप सिंह तथ पंकज कबडोला आदि ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गुलदार को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ा जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

लोगों का यह भी कहना है कि जंगलों में लगी आग के कारण वन्यजीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।


वन क्षेत्र अधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि नगर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अकेले सुनसान स्थानों पर न जाने की अपील की है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


यह भी पढ़ें- पौड़ी के बाड़ा गांव में आतंक मचाने वाला गुलदार ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

यह भी पढ़ें- बागेश्वर के फुलवारी गांव में दिनदहाड़े रसोई घर में घुसा गुलदार, दहशत से कई गांव सहमे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163793