search

रिपोर्ट दर्ज तक सिमटी कार्रवाई, चोरों को पकड़ नहीं पाई हापुड़ पुलिस; बदमाशों ने दो मकानों पर बोला था धावा

LHC0088 1 hour(s) ago views 65
  

हापुड़ में बदमाशों ने दो मकानों पर धावा बोला था। एआई जनरेटेड



केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र की मोती कॉलोनी (त्यागी कॉलोनी) में चोरों ने एक ही रात में दो बंद मकानों से 1.70 लाख रुपये और लाखों रुपयों के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मगर, चोरों से जुड़ा कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

उधर, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी है। वहीं, पुलिस जल्द ही वारदातों का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोती कॉलोनी के सलीम ने बताया कि वह 15 फरवरी को पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। 16 फरवरी की सुबह जब वह घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

बताया कि चोर घर में रखी गुल्लक से करीब 20 हजार रुपये, दो सोने के लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को देने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाले अकबर के घर में भी चोरी हुई है।

चोर वहां से करीब डेढ़ लाख रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में गाजियाबाद के शख्स से लूट: तीन महीने तक पुलिस ने दबाया मामला, अब कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरों से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में दिन और रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161777