search

BPSC Exam Date 2026: बीपीएससी ने सीसीई 72वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि का किया एलान, यहां देखें पूरी जानकारी

cy520520 5 hour(s) ago views 416
  

BPSC Exam Date 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) तिथियों का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब वे जल्द ही बीपीएससी प्रारंभिक 72वीं की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।  
इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा

बीपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक बीपीएससी प्रारंभिक 72वीं परीक्षा का आयोजन बिहार राज्यों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 26 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही बीपीएससी की ओर से 72वीं प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन मई माह में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।  
तीन चरणों में होगी परीक्षा

बीपीएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन तीन चरणों जैसे प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
कौन कर सकेंगे अप्लाई

  • बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: NTA CMAT Result 2026: एनटीए ने जारी किया सीएमएटी परीक्षा का रिजल्ट, यहां cmat.nta.nic.in से करें डाउनलोड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159541