search

झरिया में पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय पर पुलिस का लाठीचार्ज, तीन समर्थक घायल

deltin33 3 hour(s) ago views 627
  

झरिया थाना की पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में घायल युवक। ( फोटो जागरण)



संस, जागरण, अलकडीहा(धनबाद)। धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-42 के तहत झरिया भागा 16 नंबर में पुलिस की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार की देर रात झरिया थाना की पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी मुनिलाल रविदास के चुनावी कार्यालय में बैठे लोगों पर अचानक लाठीचार्ज कर दिया। इस पुलिसिया कार्रवाई में तीन समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात भागा पांच नंबर में दो युवकों के गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। डायल 100 की सूचना पर पहुंची झरिया पुलिस ने उपद्रवियों को पकड़ने के बजाय बगल में स्थित वार्ड 42 के प्रत्याशी मुनिलाल रविदास के कार्यालय को निशाना बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्यालय के अंदर समर्थक शांतिपूर्ण ढंग से चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। तभी पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के कार्यालय में घुसकर अंधाधुंध लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले से वहां भगदड़ मच गई।

पुलिस की लाठी चार्ज से तीन लोग घायल हो गए। विष्णु कोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। लाठी लगने से हाथ उनका टूट गया है। वहीं राहुल लाल व शिवम कुमार चोटिल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। घटना पर कड़ा एतराज जताते हुए प्रत्याशी मुनिलाल रविदास ने इसे एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है।

उन्होंने कहा कि जब हर प्रत्याशी के कार्यालय में समर्थक मौजूद हैं। तो केवल मेरे ही कार्यालय को निशाना क्यों बनाया गया। यह मुझे चुनाव में पराजित करने और मेरे समर्थकों को डराकर भगाने की एक सोची-समझी साजिश है। पुलिस की यह कार्यशैली पूरी तरह निंदनीय है।

धनबाद एसएसपी व सिंदरी डीएसपी को मामले की जानकारी दिया। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की मांग की है। कहा कि इस मामले को राज्य चुनाव आयोग तक ले जाएंगे ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का काम सुरक्षा देना है। न कि निर्दोषों पर लाठियां भांजना। घटना के बाद से वार्ड 42 के मतदाताओं में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है।

लोग सवाल कर रहे हैं कि चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बहाल करने के नाम पर निर्दोष को निशाना बनाना कहां का न्याय है?


---------
भागा 16 नंबर में लड़ाई झगड़ा होनेवाली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को भगाने के उद्देश्य से लोगो को खदेड़ा। प्रत्याशी के कार्यालय पर लाठी चार्ज नही किया गया है।
शशि रंजन, झरिया थाना प्रभारी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472959