search

गोंडा में गलत इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की दर्दनाक मौत

LHC0088 2025-10-11 06:07:40 views 1260
  

गलत इंजेक्शन लगाने से जच्चा-बच्चा की मौत।



संवाद सूत्र, मोतीगंज (गोंडा)। गलत इंजेक्शन लगाने से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। सीहागांव निवासी मृतका के पति शिव पाल ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीएमओ को भेजे गए पत्र में शिवपाल ने आरोप लगाया कि छह अक्टूबर की रात में उनकी पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवर गए, जहां स्वास्थ्य कर्मी ऋचा ने पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर भर्ती करने से मना कर दिया।

काफी मिन्नत करने के बाद भर्ती किया लेकिन, गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। वह पत्नी को लेकर जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

स्वास्थ्य कर्मी ऋचा ने कहा कि गलत इंजेक्शन नहीं लगाया गया था। रुपये मांगने का आरोप भी निराधार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165520