search

Aadhaar Card: मुझे आधार डिटेल्स दर्ज करने के बाद भी ओटीपी क्यों नहीं आ रहा? क्या है वजह

cy520520 3 hour(s) ago views 839
  



नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। बल्कि हमारी जरूरत बन चुका है। कई चीजों में वेरिफिकेशन के लिए आधार मांगा जाता है। यह वेरिफिकेशन तभी पूरी हो सकती है, जब आधार में सही नंबर दर्ज हो। अगर आपको भी वेरिफिकेशन करते वक्त ओटीपी नहीं मिल रहा है, तो ये सही नंबर अपडेट न होने की वजह से भी हो सकता है।  

इसलिए चलिए समझते हैं कि आप अपने आधार कार्ड पर सही नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।  
Aadhaar Mobile Number Change: कैसे करें अपडेट?

आपको इसके लिए आधार ऐप की जरूरत होगी। आधार ऐप के जरिए आप घर बैठे मोबाइल नंबर चेंज कर सकते हैं।  

स्टेप 1- इसके लिए भी सबसे पहले Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाएं।  

स्टेप 2- अब फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।

स्टेप 3- वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा। अगर अन्य कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।  

स्टेप 4- अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

स्टेप 5- अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।  
ये भी है तरीका


  • स्टेप 1- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।

  • स्टेप 2- यहां आपको My Aadhaar में Get Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा। यहीं आपको Book Appointment का भी ऑप्शन मिल जाएगा।  

  • स्टेप 3- अब यहां शहर या अपनी लोकेशन दर्ज कर, Proceed to Book Appointment पर किल्क करें।  

  • स्टेप 4- इसके बाद यहां मोबाइल नंबर, कैप्चा दर्ज कर, मोबाइल में आया ओटीपी लिखें।  

  • स्टेप 5- अब Resident Type चुनें।

  • स्टेप 6-  अब बाकी मांगी गई जानकारी जैसे न्यू मोबाइल नंबर दर्ज करें।  

  • स्टेप 7- अब Next पर क्लिक कर, Appointment Date और Time यानी जिस तारीख और समय को जाना हो, उसे चुनें।

  • स्टेप 8- एक बार फिर ध्यान से सभी दर्ज डिटेल्स देख लें। इसके बाद अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।  

  • स्टेप 9- जो तारीख और समय आपने चुना हो, उसमें बुकिंग आधार सेंटर पर जाएं। यहां आपको कर्मचारी मिलेगा, जो आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स लेगा और नया मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक कर देगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159454