Aayush Sharma Threat Email: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस ने कोई अन्य जानकारी दिए बिना बताया कि शर्मा को ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। यह घटना अभिनेता रणवीर सिंह को WhatsApp के माध्यम से मिली धमकी के एक दिन बाद हुई है।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है। लेकिन मुंबई पुलिस ने अभिनेता आयुष शर्मा को मिले धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि आयुष को यह धमकी बुधवार (11 फरवरी) को मिली थी।
अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच यह सत्यापित करने की कोशिश कर रही है कि ईमेल वास्तविक है या किसी ने शरारत की है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अभिनेता रणवीर सिंह को भी अज्ञात व्यक्तियों से व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है। आयुष अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/entertainment/how-is-the-film-bhabhi-ji-ghar-par-hain-performing-at-the-box-office-find-out-how-it-received-response-from-fans-article-2368389.html]Bhabhi Ji Ghar Par Hain Film: भाबीजी घर पर हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस कैसा कर रही है परफॉर्म, जानिए फैंस से कैसा मिला रिसपॉन्स अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:13 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/entertainment/from-munna-bhai-to-ddlj-bollywood-hugs-that-will-forever-remain-etched-in-our-hearts-article-2368360.html]Hug Day: मुन्ना भाई से लेकर DDLJ तक, बॉलीवुड की वो झप्पियां जो दिलों में हमेशा रहेंगी कैद अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:38 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/entertainment/kapi-sharma-cafe-firing-rakhi-sawant-claim-publicity-stunt-article-2368326.html]Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैफे केस में नया ट्विस्ट, राखी सावंत के बयान से गरमाया मामला अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:16 AM
इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस को संदेह है कि धुरंधर स्टार रणवीर को धमकी देने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हो सकते हैं। पिछले हफ्ते, मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर एक अज्ञात हमलावर ने पांच गोलियां चलाई थीं।
रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने टारगेटेड एक्सटॉर्शन की कोशिश के बाद अपने मुंबई घर की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी है। यह कदम तब उठाया गया जब रणवीर को कथित तौर पर एक अनजान सेंडर से एक धमकी भरा WhatsApp वॉइस नोट मिला। इसमें कथित तौर पर लगभग ₹10 करोड़ की मांग की गई थी।
\“हिंदुस्तान टाइम्स\“ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी अभी रणवीर को मिली धमकी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक्टिविटीज़ के बीच संभावित लिंक की जांच कर रहे हैं। बिश्नोई गैंग ने हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल एंटरटेनमेंट हस्तियों को टारगेट किया है।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग
हाल ही में मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे से मंगाई गई थी। फायरिंग में इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे के एक आदमी की है, जिसने इसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक आदित्य गायकी को 30,000 रुपये में बेच दिया था।
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Case: कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह? तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को की ₹1.11 करोड़ की मदद
बाद में आदित्य गायकी और दूसरे आरोपी समर्थ पोमाजी ने गाड़ी को मुंबई के जुहू इलाके में पहले से तय जगह पर छोड़ दिया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गाड़ी खरीदने वाले और मुंबई पहुंचने वाले लोगों को नहीं पता कि शूटर कौन है। बाद में शुभम लोणकर ने ही शूटर को गाड़ी को वहीं से उठाने और फायर करने का आदेश दिया था। |
|