शादी के बाद सुसरालजनों ने मांग अतिरिक्त दहेज, मामला दर्ज। सांकेतिक तस्वीर
संवाद सहयोगी, इसराना। क्षेत्र के गांव मांडी की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 जनवरी 2023 को गांव करनाल के अजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दिन से ही पति उसके साथ मारपीट करता है, सास-ससुर कार की मांग को लेकर उसे और उसके मायके पक्ष को अपशब्द कहते हैं।
शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष यह कहकर दबाव बनाता था कि उनके बेटे के लिए बड़ी गाड़ी देने वाले रिश्ते आ रहे थे। उसने बताया कि उसके सोने के आभूषण जिसमें दो बालियां, दो जोड़ी पायल और करीब दो तोले की सोने की चेन ससुराल में ही रखे हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले में काउंसलिंग कराकर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उपस्थित नहीं हुए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। |